बेअंत सिंह व दुलों के बाद लुधियाना जिला में आशु को मिली पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 12:03 AM (IST)

लुधियाना(हितेश): कांग्रेस हाईकमान द्वारा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर नवजोत सिद्धू का इस्तीफा लेने के बाद प्रदेश संगठन में नए सिरे से जो नियुक्तियां की गई हैं। उसमें लुधियाना से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कार्यकारी प्रधान बनाया गया है। 

यह तीसरा मौका है, जब जिला लुधियाना को पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले जिला लुधियाना से संबंध रखने वाले बेअंत सिंह व शमशेर सिंह दूलों भी पंजाब प्रधान रह चुके हैं। आशु ने अपनी नियुक्ति के लिए हाईकमान खासकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा जरूरत कांग्रेस को मजबूत करने की है। जिसके लिए पंजाब भर में मुहिम चलाकर वर्करों को लामबंद किया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रधान व विधायक दल का नेता चुनने के दौरान मालवा, माझा व दोआबा को एडजस्ट किया गया है। लेकिन संगठन में मालवा का बोलबाला होगा। क्योंकि पंजाब प्रधान बनाए गए राजा वडिंग व आशु दोनों ही मालवा से संबंधित है। जबकि माझा से आने वाले प्रताप बाजवा को विधायक दल का नेता व दोआबा से विधायक राज कुमार चब्बेवाल को डिप्टी लीडर बनाया गया है। 

 नवजोत सिंह सिद्धू ने राजा वडिंग और भारत भूषण आशू को दी बधाई  
वहीं इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने राजा वडिंग और भारत भूषण आशू को बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने प्रताप बाजवा और छबेवाल साहब को भी बधाई दी है । सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए विधानसभा में ताकत के स्तंभ होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News