'भारत दर्शन' स्पेशल ट्रेन इस तारीख से होगी शुरु, 5 धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 11:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (ललन यादव): कोविड-19 का प्रभाव कम होने के साथ ही इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म निगम (आई.आर.सी.टी.सी.) की तरफ से ‘भारत दर्शन’ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। आई.आर.सी.टी.सी. के रीजनल मैनेजर एम.पी.एस. राघव ने बताया कि फिरोजपुर कैंट, मोगा, लुधियाना से चंडीगढ़ होते हुए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 21 दिसंबर को चलाई जाएगी। इसमें सफर करने वाले मुसाफिरों को 5 धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें स्लीपर स्पेशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः सुखपाल खैहरा के पुत्र का बयान, चंडीगढ़ पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ऑनलाइन बुकिंग के लिए मुसाफिर आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट पर विजिट कर बुकिंग करवा सकते हैं। इसके इलावा ऑफलाईन बुकिंग के लिए मुसाफिर नजदीक के रेलवे स्टेशन पर जा कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसमें मुसाफिरों को रोज नाश्ता, दोपहर और रात का खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा मुसाफिरों से किसी भी तरह का कोई चार्ज वसूल नहीं किया जाएगा।

मुसाफिरों को खर्च करने पड़ेंगे 9450 रुपए
आई.आर.सी.टी.सी. की तरफ से पूरी ट्रेन में सिर्फ स्लीपर क्लास के ही कोच लगाए जाएंगे। स्लीपर में सफर करने वाले मुसाफिर को 9450 रुपए देने पड़ेंगे। इसके साथ ही यह ट्रेन 21 दिसंबर से फिरोजपुर कैंट, मोगा, लुधियाना से चंडीगढ़, अम्बाला कैंट, कुरूक्षेत्र, करनाल, पाणीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जैपुर, आगरा फोर्ट, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर सीटी के रास्ते होते वाराणसी जाएगी और मुसाफिरों को बैदनाथ, गंगासागर, पुरी, कोणार्क और गया के दर्शन करवाएगी।

यह भी पढ़ेंः आतंकवाद और दंगों से पीड़ित परिवारों को लेकर CM चन्नी ने किया यह ऐलान

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ध्यान
रीजनल मैनेजर ने बताया कि सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही कोच को सैनेटाईज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जो भी गाईडलाईनज दी जाएंगी उनकी पालना की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News