पंजाब में राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra  का दूसरा दिन, जगह-जगह किया जा रहा भव्य स्वागत (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 09:00 AM (IST)

लुधियानाः पंजाब में दूसरे दिन राहुल गांधी की "भारत जोड़ों यात्रा" शुरू हो चुकी है। खन्ना से शुरू हुई यात्रा दोपहर के समय समराला चौक पर खत्म होगी, जहां राहुल गांधी की तरफ से जनता को संबोधित किया जाएगा। 

इस दौरान पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद है। भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत के समय राजा वड़िंग द्वारा तिंरगा झंडा फहराने की रस्म की गई। वहीं जगह-जगह पर कांग्रेसी वर्करों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। 

हालांकि लोहड़ी के कारण 13 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में ब्रेक रहेगी जिसके चलते राहुल गांधी समराला चौक पहुंचने पर रैली को संबोधित करने के बाद एक दिन के लिए दिल्ली चले जाएंगे जिसके बाद अगले दिन लाडोवाल से रैली के अगले पड़ाव की शुरुआत की जाएगी।

Content Writer

Vatika