पंजाब में राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra का तीसरा दिन, आज यहां से की शुरूआत

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 08:58 AM (IST)

लुधियानाः पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीसरे दिन लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ चल रही है। राहुल गांधी द्वारा सुबह 7 बजे इस यात्रा की शुरुआत लाडोवाल टोल प्लाजा से की गई। इस यात्रा की दोपहर को फिल्लौर-गिरोया में ब्रेक होगी। दोपहर के बाद यह यात्रा गोराया से फगवाड़ा जाएगी, जहां रात्रि वहां विश्राम होगा और अगले दिन यात्रा जिला जालंधर में रहेगी। 

बता दें कि राहुल गांधी ने पंजाब में 10 जनवरी को यह यात्रा शुरू की थी। पहले दिन उन्होंने फतेहगढ़ साहिब से लुधियाना के खन्ना तक यात्रा निकाली। दूसरे दिन समराला से शुरू हुई और समराला चौक से जनसभा के साथ यह यात्रा खत्म हो गई थी। इस दिन राहुल गांधी शाम को नहीं चले और वह दिल्ली रवाना हो गए। 13 जनवरी को लोहड़ी कारण यात्रा नहीं हुई। अब राहुल गांधी द्वारा आज फिर यात्रा शुरू कर दी गई है। 

Content Writer

Vatika