मौत से पहले संतोख सिंह चौधरी लगा रहे थे "भारत जोड़ो यात्रा" के नारे, गहरे सदमे में राजा वड़िंग

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 12:06 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा सांसद संतोख सिंह चौधरी की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख सांझा करते हुए लिखा कि संतोख सिंह जी की मौत के कारण वह सदमे में है पर चौधरी साहिब का संकल्प उनके लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। 

दिल का दौरा पड़ने से कुछ समय पहले ही संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, पूरा देश चौधरी साहिब की इस कुर्बानी को याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में देश की एकता और अखंडता के लिए चौधरी साहिब ने महान शहादत दी है। राजा वड़िग द्वारा चौधरी के परिवार के साथ गहरी हमदर्दी व्यक्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हुई इस घटना के बाद यात्रा में कुछ बदलाव होंगे, जो जल्द ही सांझे किए जाएंगे। 

Content Writer

Vatika