Breaking: भट्ठल के बयान ने छेड़ी नई चर्चा, बोली- कैप्टन को हटाने का समय था गलत
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 07:49 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के बयान राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है। आपको बता दें कि, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला सही समय पर नहीं लिया गया।
भट्ठल के मुताबिक, यह निर्णय काफी पहले लिया जाना चाहिए था, लेकिन पार्टी हाईकमान ने तब कार्रवाई की जब सरकार का कार्यकाल खत्म होने में महज कुछ महीने ही बाकी थे। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते यह कदम उठाया जाता तो हालात अलग हो सकते थे। भट्ठल कहना है कि, उन्होंने पहले कई बार हाईकमान को कैप्टन को सीएम पद से हटाने के सुझाव दिए थे। कई बार कहा था कि, कैप्टन को पद से हटाया जाए, लेकिन उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया गया। भट्ठल ने माना कि यह फैसला हाईकमान के हाथ में था, लेकिन इसे बहुत देर से लागू किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री भट्ठल ने आगे कहा कि जब कैप्टन को हटाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उस समय पार्टी नेतृत्व को उनसे आगामी चुनाव में सरकार बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। उस समय कैप्टन को पार्टी से हटाने की बजाय अधिक जिम्मेदारी डालनी चाहिए थी। हाईकमान को इस दौरान कैप्टन से कहना चाहिए था कि कांग्रेस सरकार को लेकर आए। गलत समय में कैप्टन को सीएम पद से हटाने से पार्टी पर बहुत फर्क पड़ा।
कैप्टन के इस्तीफे के कारण
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के पीछे कई अहम कारण थे। सबसे पहले, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अंदर लंबे समय से चल रही खींचतान और अंदरूनी राजनीति ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया था। इसके साथ ही, कांग्रेस के कई MLA उनके काम से नाखुश थे और पार्टी हाईकमान की तरफ से लीडरशिप में बदलाव के संकेत भी मिले थे, जो इस्तीफे का एक बड़ा कारण बना। इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद कैप्टन ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

