समूची शिरोमणि कमेटी किसानों की हर सेवा के लिए तैयार: बीबी जागीर कौर

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 07:40 PM (IST)

रूपनगर/आनंदपुर साहिब (विजय): समूची शिरोमणि कमेटी किसानों के साथ खड़ी है व हर सेवा के लिए तैयार है। यह बात एस.जी.पी.सी. की प्रधान बीबी जागीर कौर ने एस.जी.पी.सी. की प्रधान बनने के पश्चात वह आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के उपरान्त प्रेसवार्ता के दौरान कही।

इस मौके एस.जी.पी.सी. प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि एस.जी.पी.सी. के प्रबन्धों को ठीक ढंग से चलाने हेतू आज दोआबा जोन के मैनेजरों के साथ बैठक की गई, जिसमें उन्होंने जरूरी हिदायतें की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है तथा एस.जी.पी.सी. किसानों की सहायता के लिए हर समय तैयार पर तैयार है। एस.जी.पी.सी. की ओर से किसानों के लिए गुरु के लंगर, गद्दे-बिस्तरे, 200 टॉयलैट सैट, 3 मैडीकल वैनें भेजी गई हैं, वहीं और भी हर प्रकार की सहायता के लिए एस.जी.पी.सी. वचनबद्ध है। संघर्ष के दौरान मरने वाले किसानों के घर में एस.जी.पी.सी. द्वारा 1-1 लाख के चैक पहुंचाए जाएंगे।

सिंह साहेब जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खुद धरने में शामिल होने के सम्बंध में उन्होंने कहा कि हमारे जत्थेदार, नेता, एस.जी.पी.सी. सदस्य, रागी, ढाडी, सेवादार आदि सभी किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनका कर्तव्य है कि गुरुघरों के प्रबन्धों को ठीक ढंग से चलाया जाए, इसमें एस.जी.पी.सी. के किसी भी छोटे-बड़े नेता द्वारा कोताही बरतगा तो उसे किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से पंथ प्रवानित सिख रहत मरियादा को प्रत्येक गुरुघर में लागू किया जाएगा।

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वर्षीय, एस.जी.पी.सी. की शताब्दी तथा श्री ननकाणा साहिब के 100 वर्षीय समागम फरवरी हैं, जिसके लिए एस.जी.पी.सी. द्वारा एक कमेटी गठित की गई है तथा इस सम्बंधी बड़े स्तर पर ये दिवस मनाए जाएंगे। इस मौके कायईकारी सदस्य अजमेर सिंह खेड़ा, एस.जी.पी.सी. सदस्य अमरजीत सिंह चावला व प्रिंसीपल सुरिन्द्र सिंह, ज्ञानी फूला सिंह आदि उपस्थित थे।

Mohit