राजा वड़िंग के PA के साथ हुआ बड़ा हादसा, पलों में थम गई सांसे

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 02:18 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा, खुराना): गिद्दड़बाहा हलके के कांग्रेसी विधायक अमरेंदर सिंह राजा वडि़ंग के निजी सहायक धरमिंदर सिंह की रात को लावारिस पशु से टकरानेके कारण मौत हो गई। बरकंदी निवासी 51 वर्षीय  धरमिंदर सिंह रात्रि  को अपने गांव मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

पुलिस लाइन के पास  उसका मोटरसाइकिल लावारिस पशु के साथ जा टकराया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।  राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। परन्तुइस दौरान ही पहुंचे उसके परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

धरमिंदर सिंह गत् लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए थे और विधायक अमरेंदर सिंह राजा वडि़ंग के निजी सहायक के तौर पर कार्य कर रहे थे। थाना सदर के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे 13 व 10 वर्ष के दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है।

Content Writer

Vatika