GNDU College में बड़ा हादसा, Student के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 03:24 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के जिला पठानकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जी.एन.डी.यू. कॉलेज की पहली मंजिल से अचानक छात्र गिर गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


जानकारी के अनुसार  बी.एस.सी. आई.टी. की पढ़ाई कर रहा कनवर रोजाना की तरह कॉलेज आया था। इसी बीच वह अचानक पहली मंजिल से गिर गया, जहां उसकी आवाज सुनकर कॉलेज स्टाफ व छात्र इकट्ठे हो गए। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में छात्र को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika