झूला झूलते लड़के के साथ बड़ा हादसा, 360 डिग्री घूमता रहा झूला और फिर...

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 02:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार झूले की सीट बेल्ट टूटने से एक युवक सीट से नीचे गिर गया पर झूला 360 डिग्री घूमता रहा। लड़का झूले के अंदर टकराता हुआ झूला रोकने के लिए चिल्लाता रहा पर ऑप्रेटर ने उस पर ध्यान नहीं दिया। इस हादसे में घायल युवक को सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पीड़ित युवक की पहचान रायपुर खुर्द निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई है, जो एक बिल्डर है। खबर मिली है कि वह अपने  चचेरे भाई अभिषेक और दोस्तों के साथ लेजर वैली घूमने आया था। वह जैसे ही झूला लेने लगा तो पहले ही राउंड में उसकी सीट बैल्ट टूट गई। झूला केबिन वाला था और विकास झूले के केबिन में गिर गया।    

वहीं अगर बेल्ट कुछ सेकंड बाद टूट जाती तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी, क्योंकि झूले की गति कुछ ही देर में कई गुना बढ़ जानी थी। विकास के भाई अभिषेक ने दावा किया कि जब झूला संचालक को पता चला कि दुर्घटना हो गई है तो वह घटनास्थल से भाग गया। इसके बाद झूले के कई कर्मचारी एकत्र हो गए और बहस करने लगे। विकास ने कहा कि कर्मचारी नशे में थे और उसका मेडिकल करवाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News