पतंग उड़ाते समय बड़ा हादसा, बच्चा 12 फीट उंचाई से गिरा

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 03:17 PM (IST)

अबोहरः पंजाब के फाजिल्का रोड के साथ लगती बाबा कालोनी में एक बच्चे के पतंग उड़ाते समय हादसे का शिकार होने का समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार छत पर पतंग उड़ा रहा बच्चा नीचे गिरने से घायल हुआ है। बच्चे की उमर 12 साल है व उसका नाम युवराज पुत्र कृष्ण कुमार है। बच्चे के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीच गिरने से बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार बच्चा करीब 12 फीट की उंचाई से नीचे गिरा है, जिसे परिजनों द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया है। 

ये भी पढ़ेंः- PSTET 2018 का रिवाइज्ड परिणाम घोषित, लिंक हुआ जारी

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Content Editor

Neetu Bala