पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 10 किलो हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 04:10 PM (IST)

अमृतसर: काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा की।

PunjabKesari

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। वे पंजाब में हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करते थे। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और सीमा पार से जुड़े नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News