लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें क्या है पूरी खबर

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 03:34 PM (IST)

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 दौरान चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे अमलोह के सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम. अमरदीप सिंह थिंद, पी.सी.एस. खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: स्कूल स्टाफ के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी की करोड़ों की ग्रांट

अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी.ने बताया कि अमरदीप सिंह थिंद की जगह  करनदीप सिंह, पी.सी.एस. को अमलोह के सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम. नियुक्त किया है ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके। इसके साथ ही आयोग ने अमरदीप सिंह थिंद के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई करने संबंधी रिपोर्ट भी जल्द भेजने को कहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila