गैंगस्टर अमन-फतेह ने पुलिस सामने किए खुलासे, इन बड़ी वारदातों को देना था अंजाम

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 12:19 PM (IST)

जालंधर (वरुण): रिमांड पर लिए गए फतेह ग्रुप के प्रमुख फतेह, अमन और रोकी को पुलिस ने अलग-अलग बैठा कर लंबी पूछताछ की। पूछताछ में तीनों मुलजिमों ने बड़े खुलासे किए। यदि यह लोग पुलिस की गिरफ्त में न आते तो शहर में इन अपराधियों ने सिलसिलेवार अपने दुश्मनों के कत्ल को अंजाम देना था। यही कारण है कि अमन-फतेह ने इस कत्ल के लिए आटोमैटिक वैपन खदने के लिए 1 लाख 5 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। इन्होंने कुल 5 विरोधियों के कत्ल को अंजाम देना था।

यह भी पढ़ें : जानिए IT कैसे बढ़ा सकता है CM चन्नी के भांजे की मुश्किलें

PunjabKesari

गिरफ्तार मुलजिमों ने कबूला कि 6 फरवरी को उन्होंने राम नगर में जो गोलियां चलाईं थी, वह अपने दुश्मन पेंटर उर्फ लक्की को समझ कर चलाईं थे। यह लोग पेंटर की काफी दिनों से रेकी भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पेंटर ने फतेह और अमन की जब मारपीट की थी तो उसने अपने साथियों के साथ मिल कर मारपीट की वीडियो बना कर वायरल भी की थी। तब पेंटर के साथ उसके 2 साथी भी थे और अमन और फतेह रोकी के साथ मिल कर उन तीनों से बदला लेना चाहते थे। उन्होंने पेंटर और उसके साथियों की गाड़ी समझ कर शराब के ठेकेदार की रेड पार्टी की गाड़ी रोक ली। जैसे ही पिस्तौलों के साथ अमन, फतेह और रोकी आगे आए तो रेड पार्टी भी अलर्ट हो गई, जिसके बाद वह गोलियां चलाते हुए वहां से भाग गए। इसके अलावा मुलजिमों ने अली मोहल्ले के एक नौजवान का नाम लिया, जबकि एक सुरिन्दर नामक नौजवान को भी वह निशाना बनाने की अलगाव में थे।

यह भी पढ़ें : पंजाब चुनाव मैदान में एक्टिव हुए 'सुनील जाखड़', चयन मुहिम की संभाली कमान

PunjabKesari

पुलिस की मानें तो यही कारण था कि अमन, फतेह और रोकी अपने पास हमेशा ज्यादा गोलियां रखते थे और अलग तौर पर मैगजीन भी जेबों में डाल कर रखते थे। हालांकि अमन और फतेह ने यह भी कबूला कि जिस पक्ष के साथ उनका गुरु नानक मिशन चौंक पर सामना होना था, उनके साथ राजीनामा हो गया था। अमन और फतेह से अलग-अलग हुई पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि रोकी उनको बदला लेने के लिए उकसाता था। तीनों मुलजिमों का 3 दिन का रिमांड खत्म होने पर सी.आई.ए. स्टाफ की टीम तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। गुरुवार को डी.सी.पी., ए.डी.सी.पी. और ए.सी.पी. रैक के आधिकारियों के अलावा सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज भगवंत सिंह ने तीनों मुलजिमों से काफी देर तक पूछताछ की।

यह भी पढ़ें : कपूरथला दुष्कर्म मामले में कार्रवाई को लेकर बोले DGP वी.के. भावरा

शेरू का नहीं लग सका कोई सुराग
अमन और फतेह गैंग के मैंबर शेरू का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। सूत्रों की मानें तो शेरू प्रीत नगर में हुई पी.वी.सी. कारोबारी टिंकू की हत्या के मुलजिम पुनीत शर्मा के लिंक में भी है। पुनीत को डिप्टी मर्डर केस में भी नामजद किया गया था। शेरू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पुनीत बारे भी इनपुट्ट मिल सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News