Rakhi पर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, दी गई ये खास सुविधा

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 10:59 AM (IST)

चंडीगढ़: राखी के त्योहार के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल, इस साल रक्षाबंधन 19 तारीख सोमवार को आ रहा है, जिस  चंडीगढ़ प्रशासन ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

19 अगस्त को महिलाएं चंडीगढ़ में सी.टी. यू. की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि राखी के दिन चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में  चलने वाली ACऔर नॉन AC लोकल बसों में महिलाओं को उक्त सुविधा मिलेगी। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में चलने वाली ए.सी. और नॉन ए.सी. लोकल बसों को मंजूरी दे दी गई है। बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा का ऐलान किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News