करनाल लाठीचार्ज का विरोध पंजाब में भी, आज दो घंटे बंद रहेंगे हाईवे

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 11:15 AM (IST)

चंडीगढ़: कृषि कानूनों के कारण पूरे देश में एक बार फिर किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है। बीते दिन हरियाणा के घरौंडा में किसानों पर जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ था। जिसके बाद कल किसानों ने जींद-पटियाला-दिल्ली हाइवे, पानीपत हाईवे सहित कई रोड जाम कर दिए थे। किसानों के लाठीचार्ज का गुस्सा पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में किसानों ने करनाल लाठीचार्ज के विरोध में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पंजाब भर में दोपहर 12 से 2 बजे तक हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। 32 किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने इसका फैसला लिया है। यह भी ऐलान किया गया है कि किसान अपने गांवों हरियाणा की बीजेपी सरकार की अर्थियां फूंकेंगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

गौरतलब है कि एक बार फिर से भारत बंद की कॉल पर लगातार बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हो रहे हैं। हरियाणा में किसान कल मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसके बाद वहां उन पर लाठीचार्ज हो गया। उन्होंने गुस्से में आकर हाईवे जाम कर दिया। किसान आंदोलन को लगभग एक साल होने वाला है लेकिन अभी भी सरकार की तरफ से कोई हल नहीं निकाला गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News