भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिया बड़ा झटका, लिया यह फैसला

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 12:59 PM (IST)

पंजाब डैस्क: आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़ा फेरबदल किया है। इसके अनुसार कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद कैप्टन को कोई बड़ा पद मिलने की चर्चा जोरों शोरों पर थी। इसी बीच इस बात ने भी तूल पकड़ लिया था कि कैप्टन को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की जगह मिल सकती है। इन अटकलों पर कैप्टन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

गौरतलब है कि कैप्टन ने कहा था कि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे स्वीकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले को वह स्वीकार करेंगे। कुछ समय पहले से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के महाराष्ट्र के राज्यपाल की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन आज भाजपा ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों की नियुक्ति दौरान कैप्टन का नाम तक नहीं लिया। इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी रमेश बैंस को सौंपी दी गई है। वहीं जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। 

अब इस बात की भी चर्चा की जा रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा द्वारा महाराष्ट्र का राज्यपाल न बनाने की पीछे भी कोई बड़ी वजह हो सकती है। भाजपा शायद कैप्टन को कोई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहती हो जिस कारण उन्होंने कैप्टन को राज्यपाल का पद नहीं दिया। अब देखना यह होगा कि क्या सच में भाजपा कैप्टन को कोई बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है या नहीं। अगर भाजपा कोई बड़ी जिम्मेदारी देने भी वाली है तो क्या वो पंजाब में देगी या किसी और राज्य में यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News