केंद्रीय जेल सुरक्षा में बड़ी सेंध, संदिग्ध सामान बरामद होने पर मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 11:32 PM (IST)

तरनतारन:  इन दिनों केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब लगातार चर्चा का विषय बन रही है, क्योंकि उक्त जेल से रोजाना नशीले पदार्थ व  मोबाइल बरामद हो रहे हैं। दोबारा उक्त जेल से 10 ग्राम हैरोइन के अलावा अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिए हैं। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब का सुरक्षा स्टाफ गुरनाम सिंह सहायक सुपरिटैंडैंट के नेतृत्व में रोजाना की तरह विभिन्न बैरकों की चैकिंग कर रहा था। चैकिंग की मदद से सुरक्षा स्टाफ ने हवालाती कुलदीप सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी भक्खा तारा सिंह से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। उक्त आरोपी एन.डी.पी.एस. एक्ट को लेकर जेल में अपनी सजा काट रहा है। इसके अलावा सुरक्षा स्टाफ ने लावारिस स्थिति में बैरक नंबर 03 के बाथरुम से 21 तम्बाकू के पैकेट व 4 बीड़ियों के बंडल बरामद किए। इस बरामदगी की सूचना थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस को दी गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हवालाती कुलदीप सिंह को नामजद कर सहित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किए।
 

Content Editor

Subhash Kapoor