Video: प्रशासन की नालायकी, फतेहवीर की लाश के लिए लाए बड़ा ताबूत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 04:10 PM (IST)

चंडीगढ़: संगरूर जिले में 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 2 वर्षीय फतेहवीर सिंह को करीब 110 घंटे बाद बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि फतेहवीर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे बोरवेल से बाहर निकाला था। जिसके बाद उसे तुंरत चंडीगढ़ के पीजीआई लेजाया गया था जहां डॉक्टरों ने फतेहवीर को मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि फतेहवीर जिले के भगवानपुरा गांव में अपने घर के पास एक सूखे पड़े बोरवेल में गुरुवार शाम करीब चार बजे गिर गया था। बोरवेल कपड़े से ढका हुआ था इसलिए बच्चा दुर्घटनावश उसमें गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की मां ने उसे बचाने की कोशिश की थी लेकिन वह उसे बचा नहीं पाई। बच्चे को बाहर निकालने के लिए व्यापक स्तर पर एक बचाव अभियान चलाया गया था। फतेहवीर इसी सोमवार को दो साल का हुआ था। वह सात इंच चौड़े और 125 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। 

 

Vaneet