पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव, अगले हफ्ते से...
punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 06:11 PM (IST)
जालंधर : पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन इसका असर उत्तरी इलाकों तक ही सीमित रहेगा। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से पंजाब में ठंडी हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके साथ ही सेहत का ध्यान रखना भी ज़रूरी है।
आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। अगले चार से पांच दिनों में राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में बारिश का भी अनुमान जताया गया है। हालांकि, इसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

