एक क्लिक और 30 लाख साफ! 'Spirit For Coin' ऐप के नाम पर बड़ा फ्रॉड

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 02:42 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): साइबर क्राइम पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने ‘स्पिरिट फॉर कॉइन’ ऐप में पैसे इन्वेस्ट करके ज्यादा मुनाफा कमाने के बहाने एक महिला से कुल 30 लाख 82 हजार 500 रुपये ठग लिए।

इस बारे में सब इंस्पेक्टर रमन कुमार ने बताया कि अमनदीप कौर पत्नी तजिन्द्र सिंह निवासी दीनानगर ने शिकायत दी कि अज्ञात लोगों ने ‘स्पिरिट फॉर कॉइन’ ऐप में पैसे इन्वेस्ट करके ज्यादा मुनाफा कमाने के बहाने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उससे कुल 30 लाख 82 हजार 500 रुपये ठग लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़े पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News