भगवंत सरकार का बड़ा फैसला, फर्दों की होगी होम डिलीवरी

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 12:56 PM (IST)

जालंधर(धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने राजस्व विभाग में सुधार लागू करने का फैसला किया है। सरकार राजस्व विभाग के रिकार्ड के  डिजिटलीकरण की मंजूरी दे दी है।

सरकार इसके लिए निकट भविष्य में एक ऑनलाइन पोर्टल भी लाएगी। लोग मोबाइल फोन पर गिरदावरियां देख सकेंगे तथा सरकारी फर्दों की होम डिलीवरी भी होगी। लोगों को एस.एम.एस. या ई-मेल से जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रत्येक अकाऊंट को फोन से जोड़ा जाएगा।  राजस्व मंत्री बह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि राजस्व विभाग में होने वाले सुधारों को सरकार लागू करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News