रिंकल कत्लकांड में बड़ा खुलासा, 3 सुपारी किलर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 06:26 PM (IST)

लुधियाना(मृदुल): पंजाब पुलिस की काउंटर इंटैलीजैंस विंग ने लुधियाना के रिंकल कत्लकांड केस में तीन सुपारी किलर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से कत्लकांड में प्रयुक्त पोलो कार सहित पिस्तौल, कारतूस और 2 अन्य कारें बरामद की हैं। 

वारदात में शामिल आरोपी दोआबा के शेरू ग्रुप से संबंधित हैं, जिनमें गुरमीत सिंह उर्फ बुधू वासी लोहारां जालंधर, मनमीत सिंह उर्फ मनी फलोहा वासी लोहारां जालंधर और भूपिंदर सिंह जंडौर वासी जंडौर होशियारपुर शामिल हैं। इसकी पुष्टि काउंटर इंटैलीजैंस विंग के असिस्टैंट इंस्पैक्टर जनरल एच.पी.एस. खख ने आज एक प्रैस कांफ्रैंस में की है।

Vaneet