पूर्व CM चन्नी का बड़ा खुलासा, पैतृक घर की कुर्की के दिए गए आदेश

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 03:38 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। उनके पैतृक घर की कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए है जबकि उन्हें पंजाब-हरियाणा-हाईकोर्ट से स्टे मिल चुका है। 

इस बारे खुद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलासा किया है। अपनी जायदाद का खुलासा करते हुए चन्नी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में कहा कि उनके पास एक घर, एक दफ्तर और एक दुकान है और उनके बेटे का एक शैलर है। उनका पैट्रोल पंप था पर राजनीति में आने के बाद वह भी बिक गया। चन्नी ने कहा कि वह देश के इकलौते पूर्व सी.एम. है, जिनके पैतृक घर को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ है। विपक्ष द्नारा यह दावा किया जा रहा है कि उनके पास 170 करोड़ रुपए की जायदाद है पर ये सब झूठ है। यह भी कहा जा रहा था कि उनके पास साढे 3 करोड़ की कार है पर ऐसा कुछ नहीं। 

पंजाब विधान सभा में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इस प्रेस कांफ्रेंस से पहले कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग हुई थी और उनके मन में भी पूर्ण सी.एम. चन्नी की संपत्ति को लेकर जो गलतफहमी थी, जो आज दूर हो गई। पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि चन्नी ने एक बार टैंट हाऊस चलाकर कारोबार शुरू किया था पर चन्नी अभी भी कर्जे में डूबे हुए है और अन्य पूर्व सी.एम. ने बड़े-बड़े फार्म हाऊस बना लिए है।

Content Writer

Vatika