मां को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले बेटे का बड़ा खुलासा, सच सामने आते ही उड़ गए होश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 02:52 PM (IST)

नकोदर : नकोदर थाने ने अपने साले की हत्या के आरोप में जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 28 नवंबर 2021 को नकोदर पुलिस को चक्क वैंडल में मनदीप नाम  के लड़के का शव  बरामद हुआ था। इस संबंधी कार्रवाई करने के बाद पता चला कि जीजे ने ही अपने साले की हत्या की थी। रहस्य का पता तब चला जब  आरोपी मंगल सिंह उर्फ मंगा निवासी गांव चक्क वैंडल को पुलिस ने उसकी मां द्वारा आत्महत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के मामले में मनदीप की बहनों के खिलाफ आई.पी.सी. का मामला दर्ज किया है। आई.पी.सी. की धारा 302, 450 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एस.एस.पी. शर्मा ने कहा कि आरोपी को नकोदर एस.एच.ओ. विस्मान सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है।

जांचकर्त्ता एस.पी. कंवलजीत सिंह चाहल ने बताया कि आरोपी मंगल सिंह की मां जोगिंदर कौर ने अपने बेटे मंगल, उसकी पत्नी कश्मीर कौर और साले मनदीप सिंह द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। नकोदर पुलिस ने नूरमहिल निवासी मंगल सिंह, उसकी पत्नी और मनदीप सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी की बहन सुखजीत कौर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां एस.पी.-डी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि करीब 18 दिन बाद गांव चक्क वैंडल में मनदीप का शव मिला था। उसके शरीर पर  के वार थे। मनदीप के शरीर पर तेजदार हथियार से वार करने के जख्म थे। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मंगल सिंह की बहन और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी मंगल को उसकी मां को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिमांड पर उससे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि अपने साले मनदीप को भी मंगल ने ही मारा था। मंगल ने पुलिस को बताया कि उसका अपने साले से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने तेजदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News