Breaking News : कांग्रेसी नेता कत्ल मामले में तरनतारन पुलिस का बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 04:14 PM (IST)

तरनतारन : कांग्रेसी नेता व पूर्व चेयरमैन कत्ल मामले में तरनतारन पुलिस का बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस ने 24 घंटे के दौरान कातिल महिला को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में शामिल रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। पुलिस ने फिलहाल 24 घंटे के दौरान इस कत्ल मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला, जोकि मेजर सिंह के पैलेस में ही काम करती थी, ने गोलियां मार कर मेजर सिंह का कत्ल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि 2 लाख रुपए के पैसे के लेन-देन को लेकर आरोपी महिला ने मेजर सिंह का कत्ल किया गया है।
बता दें कि गत दिवस कांग्रेसी नेता व पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धालीवाल की एक महिला द्वारा सरेआम गोलियां मांर कर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here