नशा समगलिंग की बड़ी मछलियों को जल्दी ही काबू किया जाएगा : धर्मसोत

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 12:17 PM (IST)

नाभा(जैन) : पंजाब के जंगलात, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, अनुसूचित और पिछड़ीं श्रेणियों भलाई मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने के. अमरेंद्र सिंह के पक्ष में डट कर सुखपाल खैहरा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष नेता के तौर पर खैहरा पंजाब में जहां मर्जी जा सकता है, बोल सकता है परन्तु उसे चाहिए कि बुरी शब्दावली का इस्तेमाल न करें। सही को सही बात बोलें। नशा तस्करों ने अकालियों के 10 सालों के शासन में खूब मौजें की परन्तु अब पिछले 15 महीनों के शासन में तस्कर भाग गए हैं। 

इन्हें जेलों में बंद किया जा रहा है। रोजमर्रा की 10-10 और 5-5 करोड़ का नशा पकड़ा जा रहा है। नशा सौदागरों के लिए मौत की सजा देने का प्रस्ताव पास सिर्फ हमारी सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को केवल गुमराह कर रही है जब कि हमारी पार्टी नशों को खत्म कर रही है। धर्मसौत ने कहा कि बहुत जल्दी नशों का कारोबार करने और पनाह देने वाली बड़ी मछलियों को भी पकड़ा जाएगा। 

उन्होंने नशा समगलरों को चेतावनी दी कि वह नशा बेचने से बाज आ जाएं वर्ना सलाखें उनकी बेसब्री के साथ इन्तजार कर रही हैं। क्योंकि मुख्ख्यमंत्री नशे को जड़ से उखाडऩे के लिए गंभीर हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रधान के तौर पर नशा खत्म करने ईमानदारी के साथ गुटका की शपथ खाई थी, जबकि अकालियों ने हमेशा ही नशा स्मगलरों का साथ दिया और सुखपाल खैहरा तो बात का बतंगड़ बनाने में माहिर है। 

इस मौके ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान सरवमोहत मोनूं टुकर, महिला कांग्रेस प्रधान श्रीमती रीना बांसल, पूर्व कौंसिल प्रधान गौतम बातिश, सीनियर काऊंसलर अमरदीप सिंह खन्ना व अन्य नेता उपस्थित थे।
 

Punjab Kesari