तरनतारन में बड़े नार्को गैंगस्टर मॉडयूल का पर्दाफाश

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2020 - 09:42 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब पुलिस ने 3 व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ एक बड़े नार्को गैंगस्टर मॉडयूलका पर्दाफाश किया है जिनकी 532 किलो अटारी ड्रग मामले में खोज थी।आरोपियों से 6 नाजायज हथियार जब्त किए गए हैं।डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि डी.एस.पी./डिटेक्टिव और इंचार्ज सी.आई.ए., तरनतारन की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत पर जेल में बंद कई गैंगस्टरों और नशा तस्करों से सीधा संपर्क होने का आरोप भी है। गुरप्रीत से पूछताछ में पता चला है कि वह शुभम के साथ सीधे संपर्क में था। वह बटाला का एक गैंगस्टर था और 2018 में अमृतसर में एक गानों की दुकान से 7 करोड़ की हथियारबंद लूट के मामले में मुख्य मुलजिम था।

शुभम को 2019 में गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद है। अब तक की गई जांच में पाया गया है कि गुरप्रीत सिंह शुभम के संपर्क में था और तरनतारन तथा फिरोजपुर के इलाकों में अपने साथियों को हथियार सप्लाई करता था।डी.जी.पी. ने बताया कि एस.एस.पी. ध्रुव दहिया के नेतृत्व वाली टीम ने जांच के आधार पर गिरोह के 3 अन्य साथियों (फिरोजपुर निवासी) की पहचान की है। वह तरनतारन के हरीके, पट्टी और भिक्खीविंड क्षेत्रों में हथियारों की सप्लाई में सक्रियता के साथ शामिल पाए गए। शुभम के अहम साथी के तौर पर थाना आरिफके, फिरोजपुर के अधीन आते

गांव कटोरा के सूर्य की पहचान की गई, जोकि गुरप्रीत सिंह के साथ तालमेल करके नाजायज हथियारों की सप्लाई में शामिल था। जांच में पता लगा है कि गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ बब्बू' पुत्र हरभजन सिंह निवासी हवेलियां, थाना सराए अमानत खान तरनतारन के साथ सीधे संपर्क में था, जो रणजीत राणा का भाई है। वह 532 किलो हैरोइन अटारी नशा केस का मुख्यारोपी है और हाल ही में पंजाब पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है।गुप्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तीन मामलों में आरोपी है। मौजूदा समय में केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद है। गुरप्रीत सिंह के लिंक सरबजीत सिंह उर्फ 'साबा' पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लाहौर चौक थाना सिटी पट्टी तरनतारन, जो 13 किलो हैरोइन के एक मामले में दोषी है और अब केंद्रीय जेल, अमृतसर में बंद है, के साथ मिले हैं। गुरप्रीत सिंह उपरोक्त तस्करों से बार-बार व्यावसायिक पैमाने की हैरोइन की खेप खरीदता रहा है।आरोपी गुरप्रीत और साथियों के मोबाइलों काफोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है । गैंगस्टर शुभम और अयारी सीमासे आए 532 किलो हैरोइन के मुलजिम समेत बड़े : नशा तस्करों के साथ इस गिरोह के संबंधों की भी और जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भिक्खीविंड।
सुखदेव सिंह पुत्र लखवीर सिंह, निवासी गांव जीओनके।
सरबजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव वाड़ा।

ये बरामद हुए हथियार
12 बोर की दोनाली राइफल।
एक 32 बोर की बैरेटा पिस्तौल।
दो 32 बोर के पिस्तौल।
एक 12 बोर की पिस्तौल।
एक 315 बोर की पिस्तौल
315 बोर के 2 जिंदा कारतूस।
32 बोर के 2 जिंदा कारतूस।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News