पंजाब BJP कार्यालय ग्रेनेड केस में बड़ा अपडेट, NIA ने संभाली जांच... विदेशी हैंडलरों के नाम आए सामने
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 12:05 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब BJP कार्यालय ग्रेनेड हमले की जांच को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दरअस इस मामले में अब NIA जांच करेगी। चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर एक अप्रैल को हुए ग्रेनेड हमले की जांच को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केस NIA को ट्रांसफर करने आदेश जारी कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार NIA ने नई FIR दर्ज कर के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में की सुनवाई NIA की विशेष अदालत में होगी। NIA ने मामले से संबंधित रिकॉर्ड हासिल करने के लिए चंडीगढ़ जिला अदालत में अर्जी दायर की थी। अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने केस से जुड़े सभी न्यायिक रिकॉर्ड NIA की विशेष अदालत को भेजने के आदेश दिए हैं। रिकॉर्ड में चंडीगढ़ पुलिस की ओर से 13 जुलाई को दाखिल की गई चार्जशीट, मामले से संबंधित जरूरी दस्तावेज, अधूरी जांच से जुड़े कागजात और अब तक हुई अदालती कार्रवाई का रिकॉर्ड शामिल है। इसके साथ ही जेल में बंद 11 आरोपियों को भी अब NIA की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि, चंडीगढ़ पुलिस की जांच में हमले में पुर्तगाल, फ्रांस-जर्मनी से जुड़े हैंडलरों के नाम भी सामने आए है। विदेश में बैठे इन हैंडलरों ने हमले के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में भेजे थे। हमला करने वाले गुरतेज उर्फ तेजी और अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन को 5-5 हजार रुपए और अमनप्रीत के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। हमले की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपीतेजी और अमन पहले खाटू श्याम और फिर रेवाड़ी पहुंच गए थे जहां से पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। जांच के दौरान ये बात भी सामने आ चुकी है कि, साजिश पुर्तगाल में बैठे बलजोत सिंह ने रची थी, जिसमें फ्रांस से सुरजीत उर्फ सरपंच और जर्मनी में औजला ने साथ दिया था। ये बात भी सामने आई है कि, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 2 हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल और 25-30 कारतूस भारत पहुंचाए गए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

