जालंधर बस स्टैंड में बड़ी वारदात, फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 11:08 AM (IST)

जालंधर : जालंधर में बस स्टैंड में देर रात खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां 5 के करीब हमलावरों ने पान की दुकान चलाने वाले दो भाइयों सहित तीन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर नशे में थे। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।  

यह भी पढ़ें : अकाली-भाजपा का गठबंधन: Emergency मीटिंग के लिए आला BJP नेता ने पकड़ी चंडीगढ़ की Flight

इस संबंध में घायल दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि वह रविवार देर रात तक अपनी दुकान में थे। इस दौरान एक ऑटो चालक ने उसके साथ बदतमीजी की, जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उनसे अपने साथियों को बुला कर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए उसके भाई और भाई के बेटे पर भी आरोपियों ने हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना के संबध में पुलिस को शिकायत दी गई है। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। सी.सी.टी.वी. के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर पुलिस आज उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash