बटाला में बड़ी वारदात: मामूली बात को लेकर पाठी सिंह का कत्ल

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 02:16 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत): बटाला के पास के गांव दबावाली में दो पाठी सिंहों की तरफ से किसी के घर में चल रहे श्री अखंड साहिब के पाठ में ड्यूटी करने को लेकर तकरार हो गई। यह तकरार इतनी अधिक गई कि एक पाठी सिंह ने अपने साथी पाठी सिंह का तेजधार हथियार के साथ बार कत्ल कर दिया। उधर पुलिस की तरफ से मृतक का शव पोस्टमार्टम बटाला अस्पताल में भेज दिया गया है और कत्ल का मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः  सरदार वल्लभभाई पटेल के बहाने चन्नी का PM मोदी पर वार

मृतक पाठी सिंह कश्मीर सिंह के परिवार ने बताया कि अवतार सिंह के घर श्री अखंड साहिब का पाठ चल रहा था और वहां कशमीर सिंह और लखबीर सिंह ड्यूटी निभा रहे थे और दोनों में पाठ की ड्यूटी के समय को लेकर तकरार हो गई। पहले यह तकरार आपसी हाथापाई तक पहुंची और बाद में लखबीर सिंह की तरफ से तेजधार हथियार के साथ कशमीर सिंह पर वार किया गया जिसके चलते कशमीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उधर थाना घनिया के बांगर की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज करके कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News