पंजाब में बड़ी घटना, नाबालिग लड़की व लड़के ने नहर में लगाई छलांग, एक की मौ*त

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 06:32 PM (IST)

दसूहा : प्रेम संबंधों के चलते लड़का-लड़की द्वारा नहर में छलांग लगाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान लड़की की मौत हो गई जबकि लड़का को लोगों ने नहर से बाहर निकाल लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रेम संबंधों के चलते प्रेमी जोड़े ने उक्त खौफनाक कदम उठाया है।

प्रेम संबंधों के चलते लड़का लड़की ने मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट ऊंची बसी नहर के पास गांव सदरपुर में नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे खड़े कुछ लड़कों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। इस मौके पर लड़की मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़का करण मसीह को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। उधर, थाना प्रमुख दसूहा ने कहा कि मृतक लड़की की धनौआ व लड़का वधाइयां का रहने वाला है। दोनों ने एक साथ नहर छलांग लगा दी, जिसमें लड़की की मौत होगी। 

इस संबंध में लड़के और लड़की के वारिसों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक लड़की मनप्रीत कौर का शव सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखा गया है जबकि लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दोनों परिवारों के मैंबरों को थाने में बुलाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक लड़की मां ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और लड़का उसे हमेशा तंग परेशान करता था। उनकी लड़की ऐसा कदम नहीं उठा सकती है, उसे जबरदस्ती नहर में फैंका गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News