बड़ी वारदातः तेजधार हथियारों से निहंग सिंह की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 01:47 PM (IST)

दोराहा (विपन) : लुधियाना के दोराहा शहर में एक निहंग सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। निहंग सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। निहंग सिंह का शव दोराहा नहर पुल के पास मिला था। मृतक की पहचान नाभा निवासी गुरमेल सिंह (50) के रूप में हुई है, जो दोराहा में डेरा डाले हुए था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर मौजूद हरजिंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह चाय लेकर निहंग सिंह के पास आया था तो देखा कि निहंग गुरमेल सिंह का शव खून से लथपथ था।  उन्होंने तुरंत राजगढ़ वाले बाबा को बताया और आसपास के लोगों को भी बताया। हरजिंदर सिंह ने कहा कि कातिलों ने निहंग सिंह की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। मृतक निहंग सिंह के साथी बलविंदर सिंह ने बताया कि 2 व्यक्ति निहंग सिंह के पास आए थे और उन्हें शक था कि उन्होंने निहंग सिंह की हत्या की है। 

घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचे डी. एस.पी. हरसिमरत सिंह छेत्रा ने बताया कि निहंग सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला करके उनकी हत्या की गई है। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे देखे जा रहे है। पुलिस का कहना है कि गुत्थी को सुलझाते हुए जल्द ही कातिलों को काबू कर लिया जाएगा।

Content Writer

Vatika