दिल्ली से शादी अटैंड करने आए परिवार के साथ बड़ी वारदात, मामला जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2023 - 07:17 PM (IST)

मलोट : दिल्ली से शादी अटैंड करने आए परिवार के गहने चोरी होने की घटना सामने आई है। इस संबंधी थाना कबरवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला की पहचान राजवंत कौर पत्नी इकबाल सिंह निवासी राजधानी पार्क, नई दिल्ली के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी ननद के दोनों बेटों की शादी के लिए गुरुसर योद्धा गांव आई थी।

इस दौरान उसने अपने बैग में करीब 12 तोले सोना और 20 हजार रुपए नकदी रखी थी। सोना रखते समय कमरे में बलविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह  और लवप्रीत सिंह पुत्र राज सिंह निवासी गांव गुरुसर योद्धा मौजूद थे। राजवंत कौर ने बताया कि सोना रखने के बाद जब वह खाना खाने चली गई। इसके बाद जब वह कमरे में वापस आई तो उसके बैग की जिप खुली थी और उसमें से सोना व नकदी गायब थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini