बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया है। जानकरी के अनुसार पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल व विक्रमजीत सिंह साहनी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुना है। 

सी.एम. मान ने ट्वीट कर यह जानकारी सांझा की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि ''मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी दो पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा मेंबर नामज़द कर रही है...एक वातावरण प्रेमी पद्म श्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल, दूसरे पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी...दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।''

आपको बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की संत सीचेवाल के साथ मुलाकात हुई थी जिसके बाद यह चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर 'आप' संत सीचेवाल को राज्य सभा भेजती है तो इसका फायदा पार्टी को लोग सभा चुनाव में होगा। आपको बता दें कि सीचेवाल को राज्य सभा भेजने का प्रस्ताव भाजपा ने भी दिया था। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash