बड़ी ख़बर: बलजीत सिंह दादूवाल ने जत्थेदारी से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 11:45 AM (IST)

तलवंडी साबो: तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान बनने के बाद आज तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमतक हुए। इस मौके उन्होंने जत्थेदारी से इस्तीफा विनती पत्र के रूप में दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देते सरबत खालसा को विनती की कि उनकी जगह किसी और को जत्थेदारी दी जाए। 

बता दें कि बीती 13 अगस्त को बलजीत सिंह दादूवाल को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान के तौर पर चुना गया था। दादूवाल ने सिर्फ 2 वोटों के फर्क के साथ यह अध्यक्षता हासिल की थी। यहां दादूवाल का मुकाबला झींडा ग्रुप के जसबीर सिंह के साथ था। 

Vaneet