बड़ी खबर: भगत सिंह के भतीजे का फोर्टिस अस्पताल में निधन, कोरोना रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 10:23 PM (IST)

जालंधर: कोरोना वायरस अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है। पंजाब में भी इसका प्रकोप जारी है। पंजाब में रोजाना कोरोना वायरस से होने वाली मौतों आंकड़ों में भारी इजाफा देखा जा रहा है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि बीते सप्ताह कोरोना संक्रमित आए भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का निधन हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दुख प्रकट किया है। 
PunjabKesari

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू बीते दिनों ही कोरोना संक्रमित आए थे। इसके चलते वह चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News