बड़ी खबर: पंजाब के BJP और RSS नेताओं को खतरा ! केंद्र ने जारी किए निर्देश
punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 01:46 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के कई सीनियर भाजपा और आर.एस.एस. नेताओं की सुरक्षा को खतरा बताते हुए केंद्र की तरफ से राज्य को इन नेताओं की सुरक्षा संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव पंजाब को एक गुप्त पत्र भेजा है। इस मामले को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ विचार विमर्श करने के बाद इन्हें उचित सुरक्षा देने के बारे फ़ैसला किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से मुख्य सचिव पंजाब को यह पत्र 22 अप्रैल को लिखा गया है,जिसमें आर.एस.एस. पंजाब के प्रधान इकबाल सिंह आहलूवालीया (संगरूर) बारे कहा गया है कि आहलूवालीया विदेशों में खालिस्तानियों की हिट लिस्ट पर हैं। इसी तरह भाजपा पंजाब के सीनियर वाइस प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल भी इनके ख़िलाफ़ बोलते रहे हैं और सिख रैफरैंडम -2020 का विरोध करते रहे हैं। पत्र मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा को भी सुरक्षा देने के लिए कहा गया है। चिट्ठी में कहा गया है कि लालपुरा सेवामुक्त डी. आई. जी. हैं और वह साल 2012 में भाजपा में शामिल हुए थे। लालपुरा जब तरनतारन में एस.एस. पी. थे तो उन्होंने आतंकवाद के समय दौरान काफ़ी आतंकवादी गिरफ़्तार किए थे। लालपुरा ने बताया था कि उन्हें विदेशों से खालिस्तानियों की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। गृह मंत्रालय ने इसी आधार पर पंजाब सरकार को उक्त नेताओं को सुरक्षा देने के लिए लिखा है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here