Big News: धान की खरीद शुरू होते ही लगी Break!

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 09:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क: धान की खरीद शुरू होने से पहले ही कई स्थानों पर ब्रेक लगती हुए नजर आ रही है। धान की खरीद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यूनियन ने फतेहगढ़ साहिब में खरीद रोकने का एक बड़ा ऐलान किया है। रविवार को जिले में धान की खरीद नहीं होगी।

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार खमाणो के राएपुरा माजरी दाना मंडी से एक बड़ी खबर सामने आई है। खमानो में एक फूड इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने अमलोह के 'आप' विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फूड इंस्पेक्टर का कहना है कि 'आप' विधायक गुरिंदर सिंह गैरी ने उनके साथ गलत व्यावहार व धमकिया भी दी हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि विधायक ने उसे ट्रांसफर करवाने की भी धमकिया दी है। इतना ही नहीं विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी का इंस्पेक्टर लगवाना जिसके साथ तालमेल है। यूनियन ने रोष के चलते धान की खरीद पर रोक लगा दी है।

वहीं दूसरी तरफ विधायक का कहना है उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की। डी.सी. के मुताबिक इस मंडी में किसी और फूड इंस्पेकटर की ड्यूटी थी। विधायक ने फूड इंस्पेकटर को कहा कि यह खरीद रोक दी जाए यहां पर किसी दूसरे इंस्पेकटर की ड्यूटी है। इस बात को लेकर ही कोई कहासुनी हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News