नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध करना पड़ा महंगा,45 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 06:45 PM (IST)

रूपनगर(वरुण):  रूपनगर में नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रधान बनने के बाद दौरे पर आए थे। जिनका किसानों की तरफ से कड़ा विरोध किया गया था। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का श्री चमकौर साहिब दौरा था, जहां किसानों द्वारा उनका विरोध किया गया। श्री चमकौर साहिब पुलिस ने 4 किसान नेताओं और 45 के करीब अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।यह मामला कांग्रेसी वर्करों की मारपीट और कैबिनेट मंत्री चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू का रास्ता रोकने को लेकर किया गया है।

Content Writer

Tania pathak