बड़ी खबर: मुख्यमंत्री  बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने किए बड़े ऐलान

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 01:55 PM (IST)

चंडीगढ़: आज चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के कुछ घंटों के बाद ही चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस कॉन्फ्रेंस में चन्नी बेहद भावुक नजर आए। आज के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी विशेष तौर पर मौजूद थे। मीडिया से रूबरु होते हुए चन्नी ने कहा कि- 'यह सरकार आम जनता की सरकार है। सब कुछ संविधान के अंतर्गत ही होगा। आरोपी जेल में जाएंगे और सभी को इंसाफ मिलेगा। किसी भी बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी।' उन्होंने इस दौरान सभी कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सभी मसले हल किए जाएंगे। 

चन्नी ने किए कई बड़े ऐलान 
उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब का पानी का कनेक्शन नहीं कटेगा। सभी गरीबों को मिफ्त पानी मिलेगा। सीवरेज की समस्या से लोगों को छुटाकार दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि रेत माफिया पर आज ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी मसलों को हल किया जाएगा बस मुझे कुछ समय दिया जाए। इतना ही नहीं चन्नी ने गरीबों का 5 साल का बकाया भी माफ़ करने का ऐलान किया है। चन्नी ने बिजली बिलों पर भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में बिजली के रेट कम किए जाएगे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News