बड़ी खबर: करनाल लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने कई हाइवे किए जाम

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 01:38 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिन्दर पंडित,मोमी): पिछले 327 दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ चौलांग टोल प्लाज़ा पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे दोआबा किसान समिति से जुड़े किसानों ने आज जालंधर पठानकोट-जम्मू हाईवे जाम कर दिया। इतना ही नहीं पीएपी चौक में किसानों ने रास्ता भी जाम कर दिया है। लाढोवाल टोल प्लाज़ा पर भी सड़क बंद है। करनाल में खट्टर सरकार की तरफ से किए लाठीचार्ज से गुस्से में आए किसानों ने हरियाणा की खट्टर और केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। संयुक्त किसान मोर्चा जत्थेबंदी के प्रधान जंगवीर सिंह रसूलपुर के नेतृत्व में टोल प्लाज़ा पर इकट्ठे हुए सैंकड़ों किसानों ने 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक हाईवे जाम करने का संघर्ष शुरू किया। 

एक बार फिर से भारत बंद की कॉल पर लगातार बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हो रहे हैं। हरियाणा में किसान कल मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसके बाद वहां उन पर लाठीचार्ज हो गया। उन्होंने गुस्से में आकर हाईवे जाम कर दिया। गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लगभग एक साल होने वाला है लेकिन अभी भी सरकार की तरफ से कोई हल नहीं निकाला गया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News