पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले पंजाब सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 07:12 PM (IST)

मानसा : इस समय की बड़ी खबर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है सिद्धू मूसेवाला की फायरिंग के बाद मौत हो गई है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मूसेवाला के साथ की हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि, एक दिन पहले ही भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।

यह हमला गांव जवाहरके नज़दीक हुआ
मिली जानकारी मुताबिक सिद्धू मूसेवाला पर यह हमला गांव जवाहरके नज़दीक हुआ है। गोलियां लगने कारण सिद्धू मूसेवाल गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत मानसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इस वारदात दौरान हमलावरों ने लगभग 30 से 35 रौंद फायर किए, जिसमें सिद्धू के लगभग 20 गोलियां लगीं। एस.एस.पी. मानसा ने सिद्धू की मौत की खबर की पुष्टि की है। 

बताया जा रहा है कि नज़दीकी गांव जवाहरके माता रानी चौंक में सिद्धू मूसेवाला अपने दोस्तों समेत थार गाड़ी पर अपने गांव मूसा जा रहे थे तो अचानक एक काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से उन पर अंधाधुन्ध फायरिंग कर दी। जिस पर कई गोलिां सिद्धू मूसेवाला की बाज़ू और छाती में लगीं। इस मौके उनके साथ थार में मौजूद गुरविंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी मूसा भी गंभीर जख्मी हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पंजाब सरकार ने कल ही वापस ली थी सुरक्षा
सिद्धू की मौत के बाद पंजाब वासियों व उनके चहेतों की आंखें नम हो गई हैं। बता दें कि पंजाब सरकार ने अभी पिछले कल ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी को वापस लिया था, जिसके बाद आज यह घटना घटित हुई है। सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News