पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 02:36 PM (IST)

चंडीगढ़ः आज पंजाब भवन में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक के दौरान अहम फैसला लिया गया है। इसमें सी.एम. चन्नी ने ऐलान कर पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने पेट्रोल व डीजल की वैट दरें कम करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि पैट्रोल पर 10 रुपए व डीजल पर 5 रुपए  वैट कम किया गया है। जानकारी के अनुसार जारी की गई नई कीमतें आज रात से लागू हो जाएंगी।

यहां बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने और पंजाब के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में वैट दरों को कम किए जाने के कारण पंजाब में तेल कीमतें इनके मुकाबले 10 से 13 रुपए अधिक हो गई थी। इसी के चलते वैट दरों को कम करने के लिए पंजाब सरकार पर दबाव बढ़ गया था। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अकाली दल, गजेंद्र सिंह शेखावत आदि ने वैट की दरें कम करने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाया था। 

पंजाब भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री वित्ती मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी, डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत सिंह, भारत भूषण आशू, संगत सिंह गिलजियां सहित अन्य उपिस्थत थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News