बड़ी खबर: राज्य में इस तारीख से सरकारी बसों का होगा चक्का जाम, पढ़ें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 06:32 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): पंजाब से बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पनबस व पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और 23 नवंबर से सरकारी बसों के चक्का जाम की घोषणा कर दी है। यूनियन के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह गिल ने जालंधर बस अड्डे में हुई मीटिंग के दौरान बताया कि चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार उन्हें मांगे मानने का आश्वासन दिया गया था जोकि पूरा नहीं हो पाया है। सरकार को कच्चे कर्मचारी पक्का करने के लिए 20 दिन का समय दिया गया था लेकिन अब 1 माह के करीब समय बीत चुका है लेकिन कर्मचारियों को पक्का करने के प्रति कोई कदम नहीं उठाया गया। 

इसके चलते यूनियन में रोष उत्पन्न है व आज सर्वसम्मति के साथ संघर्ष को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके चलते 15 नवंबर को पंजाब के सभी बस अड्डों में रोष प्रदर्शन शुरू होंगे। सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रचार किया जाएगा। यदि सरकार इस दौरान भी उनकी मांगे पूरी करते हुए कर्मचारियों को पक्का नहीं करती तो 23 नवंबर से अनिश्चितकालीन समय के लिए सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। राजा वडिंग के कार्यकाल में पहली बार सरकारी बसों का चक्का जाम होने जा रहा है। अब देखना होगा कि नए ट्रांसपोर्ट मंत्री यूनियन के संघर्ष को रोकने में किस तरह से कामयाब होते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News