Big News :लुधियाना में गैंगवार, इस गैंगस्टर को मारी गोलियां

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 07:52 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में गैंगवार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में एक खूंखार गैंगस्टर पर दिन-दिहाड़े गोलियां मार हत्या कर दी गई हैं। दरअसल गैंगस्टर सुखा बड़ेवालिया को लुधियाना के हेबोवाल में गोलियां मारी गई हैं। हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। दो पक्षों के बीच चल रहे समझौते के दौरान सुखा बड़ेवालिया पर पर गोलियां चलाई गई हैं। हमले दौरान गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया की मौत हो गई है। हैबोवाल इलाके के जोगिंद्र नगर में 3 युवकों ने उस पर गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सुक्खा पर गोलियां चलाई गईँ। गोलियां मारने वाले युवक का नाम रिक्की बताया जा रहा है, जिसने कि सुक्खा पर गोलियां मार हत्या की है। सुक्खा पर पहले भी कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज थे, और अभी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही ए.सी.पी. वैस्ट मनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच चुके हैं तथा मामले को लेकर तफ्तीश जारी है। वहीं पुलिस आसपास की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि हमलावरों का कुछ सुराग लगाया जा सके। वहीं घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

 

 

 

 

Content Writer

Subhash Kapoor