पंजाब सिंगर बंटी बैंस पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 11:09 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सिंगर बंटी बैंस पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस द्वारा बड़ी गिरफ्तारी की गई है। पंजाब पुलिस की ए.जी.टी.एफ ने मोहाली के बलौंगी से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नन्नू के रूप में हुई है जो कि बंबीहा गैंग का शूटर बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को नन्नू से असला भी बरामद हुआ है। इसी बीच पता चला है कि आरोपियों को विदेश से गैंगस्टर लक्की पटियाल ने हथियार मुहैया करवाए थे। 

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस के Action के बाद आज होगा ShubhKaran Singh का अंतिम संस्कार, पढ़ें अब तक का Update

आपको बता दें कि नन्नू ने अपने साथी फिरोज खान के साथ मिल कर बंटी बैंस पर फायरिंग की थी। हरियाणा पुलिस ने गत दिन फिरोज खान को गिरफ्तार किया था। वहीं आज पंजाब पुलिस  की ए.जी.टी.एफ ने शूटर नन्नू को भी काबू कर लिया है। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    

News Editor

Kalash