Famous रैपर Shubh को लेकर अभी-अभी आई बड़ी खबर, पढ़ें..
punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 02:56 PM (IST)

पंजाब डेस्कः कैनेडियन रैपर सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई है। दरअसल, अब बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई ने शुभ की स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।
— boAt (@RockWithboAt) September 19, 2023
दरअसल, शुभ सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान का समर्थन करता है, पिछले दिनों उसने भारत का विकृत मानचित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद हर तरफ बवाल मच गया है। बता दें कि मुंबई में शुभ का 23 से 25 सिंतबर तक शो है, इसके बाद वह 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ व 7 अक्तूबर को लुधियाना आ रहा है लेकिन उसके आने से पहले ही युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा मुंबई में प्रदर्शन कर शुभ के शो के पोस्टर फाड़े दिए। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई पुलिस से मांग की गई है कि शुभनीत सिंह के शो को रद्द करके उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
विराट कोहली ने किया Unfollow
क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुभ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कनाडा स्थित पंजाबी रैपर की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत में भारी आक्रोश फैल गया और उन पर खालिस्तानी अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया।