बड़ी खबर: कबड्डी का मशहूर खिलाड़ी पंजाब पुलिस की नौकरी छोड़ AAP में शामिल

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 04:58 PM (IST)

चंडीगढ़:  केजरीवाल सरकार के काम से प्रभावित होकर हलका घनौर के कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी गुरलाल घनौर ने आज आदमी पार्टी का झाड़ू पकड़ लिया है। उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को काफ़ी मजबूती मिली है।

गुरलाल सिंह पार्टी के पंजाब मामलों के उप इंचार्ज राघव चड्ढा की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि गुरलाल सिंह सिर्फ़ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश के खेल पसंद नौजवानों के लिए एक मार्ग दर्शक हैं। उन्होंने कहा कि जहां कबड्डी में गुरलाल सिंह ने भारत देश का नाम रौशन किया है, वहीं इन्हें बैस्ट रीडर का अवार्ड भी मिला है।

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जैसे गुरलाल सिंह कबड्डी में विरोधियों को धूल चटाते थे, वैसे ही राजनीति में भी यह अपने विरोधियों को धूल चटाएंगे। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब पुलिस में बड़े पद की नौकरी छोड़ कर गुरलाल सिंह ने पार्टी ज्वाइन की है। इस मौके पर नेता भगवंत मान की तरफ से भी गुरलाल सिंह का स्वागत किया गया।
 

Content Writer

Vatika