Big News: इस पूर्व  विधायक को लुकआउट नोटिस हुआ जारी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 11:53 AM (IST)

चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेस एम.एल.ए. हरदयाल कंबोज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक कंबोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को खदशा है कि कंबोज अपने बेटे के साथ विदेश भागने की फिराक में हैं। बता दें कि पुलिस को एक पत्र मिला था जिसमें हरदयाल कंबोज और उसका बेटे का नाम शामिल था। 

जिक्रयोग्य है कि राजपुरा के एक पत्रकार द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया था। पत्रकार ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाई थी जिसमें उसने पूर्व विधायक कंबोज और उनके बेटे पर आरोप लगाए थे। उसने कहा था विधायक कंबोज और उसके बेटे द्वारा उसे प्रताड़ना की गई है। फिलहाल पूर्व विधायक हरदयाल पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। विधायक और उसके बेटे की तलाश जारी है। आपको बता दें कि आज हरदयाल सिंह कंबोज की कोर्ट में अंतरिम जमानत पर सुनवाई होनी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila